{"_id":"5ff89f038ebc3e32f057ec99","slug":"make-district-inspiring-sitapur-news-lko5588663141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक जिले को बनाए प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक जिले को बनाए प्रेरक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिशन प्रेरणा के तहत जनपद को प्रेरक बनाने के लिए तीन दिवसीय जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को डायट पर हुआ। प्राचार्य ने शिक्षकों से जिले को प्रेरक बनाने की अपील की।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने सभी शिक्षक संकुलों से जनपद को प्रेरक बनाने की अपील की। कार्यक्रम के पहले दिन बिसवां, लहरपुर, एलिया, गोंदलामऊ, सकरन, बेहटा, नगर क्षेत्र के शिक्षक संकुल व एआरपी सदस्यों द्वारा उनके ब्लॉक में मिशन प्रेरणा कार्यक्रम की प्रगति, शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों व आगामी योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
एआरपी कुमार विवेक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। इस अवसर पर एसआरजी टीम के सदस्य करुणेश मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, मदनेश मिश्रा द्वारा शिक्षक संकुल सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही संकुल स्तरीय मासिक बैठकों के बेहतरीन आयोजन के विषय में भी चर्चा हुई। मिशन प्रेरणा का संक्षिप्त परिचय एआरपी राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण आर्य कुमार दीक्षित ने सभी शिक्षक संकुल सदस्यों को अपने विद्यालय व संकुल को प्रेरक बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने भी सभी शिक्षक संकुल सदस्यों को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता शाह खालिद, नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिव नादर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया। शिक्षक संकुल के रूप में खलीक अहमद, अभय मिश्रा, जितेंद्र सिंह, चांद मोहम्मद आदि ने भी अपने ब्लॉक के नवाचार का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पांडेय व डायट प्रवक्ता अमित कुमार ने किया।