फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lock hanging in cooperative society, farmers return without DAP

Sitapur News: सहकारी समिति में लटक रहा ताला, बिना डीएपी लौटे किसान

Fri, 29 Nov 2024 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in cooperative society, farmers return without DAP
समिति कार्यालय में लटका ताला।
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख ब्लॉक के समीप स्थित किसान सहकारी समिति में शुक्रवार काे ताला लटका रहा। खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसान बिना खाद लिए लौट गए।
विज्ञापन

किसान सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी लेने आए काश्तकार हरिश्चंद्र ने बताया कि सुबह लाइन में लग गए। कई घंटे के इंतजार के बाद भी समिति का ताला नहीं खुला तो मजबूरन घर जाना पड़ रहा है। कई किलोमीटर चलकर समिति दफ्तर पहुंचीं सोबावती ने बताया कि बोआई के लिए डीएपी लेने आए थे लेकिन यहां ताला लटका मिला।
विज्ञापन

समिति खुलेगी कि नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। खाद लेने आए गुड्डू मिश्रा और रामदुलारे ने बताया कि धान की कटाई के साथ ही रबी की फसलों की बोआई चालू हो गई है। पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी डीएपी की उपलब्धता केंद्रों पर कम पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों से किसान बिना खाद लिए वापस हो रहे हैं। इससे उनके खेत की बोआई पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने बताया तीन दिनों से लगातार समिति पर आ रहे हैं लेकिन हम लोगों को खाद नहीं मिल सकी है। दो बार फोन किया गया, तब बताया है कि डीएपी नहीं है, जब आएगी तब मिलेगी। समय से खाद न मिल पाने के कारण बोआई में भी देरी हो रही है।

सचिव अशोक कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि सुबह केंद्र पर गया था। बैंक पैसे जमा करने आया हूं, इसीलिए समिति बंद है। केंद्र पर खाद भी दो दिन से समाप्त हो गई है। जल्द खाद आ जाएगी, वाहन लोड हो रहा है। इसके बाद किसानों को खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed