{"_id":"5a203c214f1c1b001c8b610a","slug":"local-election-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले गांजर में आएगा खुशियों का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले गांजर में आएगा खुशियों का पैगाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव होने के बाद अब मतगणना पर सबकी नजरें टिकीं हैं। बैलेट पेपरों पर मतदाताओं ने समूचे जिले की 11 निकायों के 1266 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया है। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
सबसे पहले गांजर में खुशी का पैगाम सुनाएगी। नगर पंचायत पैंतेपुर सीट का नतीजा पहले आएगा। जबकि सबसे आखिर में नगर पालिका खैराबाद और नगर पंचायत तंबौर-अहमदाबाद सीट के परिणाम जारी होंगे।
विज्ञापन
कारण, पैंतेपुर सीट पर सबसे कम तथा सीतापुर में सबसे ज्यादा बूथ हैं। ऐसे में पैंतेपुर तीन तथा खैराबाद और तंबौर अहमदाबाद छठवें राउंड में अपना फैसला देगी। शेष सीटों के नतीजे भी पांचवें राउंड के बाद आने लगेंगे।
विज्ञापन
सीतापुर में छह पालिका सीतापुर, खैराबाद, लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद एवं मिश्रिख-नैमिषारण्य तथा पांच पंचायत महोली, हरगांव, तंबौर-अहमदाबाद, पैंतेपुर व सिधौली हैं। इन सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए 124 व 222 वार्डों में 1142 उम्मीदवार चुनावी समर में थे।
सभी सीटों पर चार लाख 16 हजार 237 मतदाता थे। 29 नवंबर को हुए मतदान में 59.50 फीसदी ने वोट डाले थे। सील मतपेटियों को तहसील स्तर पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं थीं। मतपेटियों में बंद वोटों की गिनती एक दिसंबर को होगी।
सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 11 निकायों में 525 बूथ बनाए गए थे। पैंतेपुर में सबसे कम 12 बूथ होने से इसका नतीजा तीन राउंड में आ जाएगा। जबकि खैराबाद में 51 बूथ, नगर पंचायत तंबौर में 26 बूथ हैं।
ऐसे में इस सीट के नतीजे छह राउंड में आएंगे। सीतापुर में सबसे ज्यादा 170 बूथ हैं। यहां 42 टेबल होने से इस सीट का फैसला चौथे राउंड में आएगा। महोली में 27, हरगांव में 21 बूथ हैं। नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य में 25 बूथ हैं।
यहां भी पांच चक्र में फैसला आएगा। नगर पंचायत सिधौली में 29 बूथ हैं। ऐसे में इस सीट का रिजल्ट पांच राउंड में आएगा। नगर पालिका बिसवां में 55, लहरपुर में 59, महमूदाबाद में 50 बूथ हैं। ऐसे में इन सीटें के नतीजे पांचवें राउंड में आएगा।