फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Liquor smuggler caught with spirit, four absconding

शराब तस्कर को स्प्रिट के साथ दबोचा, चार फरार

Wed, 17 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler caught with spirit, four absconding
हरगांव में पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद शराब की शीशियां। - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। मुखबिर की सूचना पर हरगांव इंस्पेक्टर ने आबकारी विभाग की टीम के साथ इलाके के लक्ष्मणनगर गांव में छापा मारा। यहां से पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में स्प्रिट, शीशियां, ढक्कन, गत्ते आदि बरामद किए। पुलिस व आबकारी टीम को चकमा देकर चार अन्य शातिर भागने में सफल रहे। पकड़े गए एकमात्र अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ ओपी तिवारी ने पुलिस बल व आबकारी विभाग की टीम के साथ सोमवार देर रात हरगांव इलाके के लक्ष्मणनगर निवासी तेज नारायन सिंह के यहां छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से 20 लीटर स्प्रिट, 735 शीशियां, प्लास्टिक के 624 ढक्कन, 20 गत्ते, दो अदद प्लास्टिक टेप, एक अदद चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान चार अन्य शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर भागे हुए आरोपियों के नाम बक्सोहिया निवासी अंकित सिंह, जहांगीराबाद निवासी अनुराग तिवारी, सुर्जीपारा निवासी बबलू व धर्मेंद्र बताया है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed