{"_id":"617057ceeec43630fd211a8f","slug":"liquer-sitapur-news-lko600928674","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
महमूदाबाद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़। संवाद-
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार को क्राइम ब्रांच और आबकारी टीम ने छापा मारकर कर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब पौने दो हजार लीटर मिलावटी शराब, थिनर, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया, स्टीकर आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब बनाने की फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर महमूदाबाद, क्राइम ब्रांच और आबकारी टीम शराब फैैक्टरी पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी। बताया कि सटीक सूचना मिलने पर टीमों ने खैराबाद इलाके के सराफतपुर जैनापुर निवासी विमलेश कुमार के घर छापा मारा।
इस दौरान शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मौके से 35 कैन में 1750 लीटर मिलावटी शराब, 200 लीटर एल्कोहल, दो कैन में एल्कोहल व पानी मिला हुआ 8 लीटर कलर, यूरिया, नोसादर, दो पेटी फाइटर ब्रांड नकली शराब विंडीज ब्रांड के गत्ते में पैक, 52 हजार स्टीकर झूम विंडीज व फाइटर ब्रांड, 10 हजार क्यूआर कोड, 59 हजार शीशी रेडिका, 13 सौ शीशियां आदि बरामद हुई हुई हैं।
विज्ञापन
बताया कि मौके से गैंग के सरगना विमलेश के अलावा, महमूदाबाद के शेरापुर निवासी विकास जायसवाल उर्फ गोलू, सदरपुर के रिबियापुर निवासी अवधेश वर्मा, खैराबाद के रामपुर निजामपुर निवासी शैलेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि चारों पर केस दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है सरगना
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि शराब के कारोबार में पकड़ा गया गैंग का सरगना विमलेश कुमार है। वह पहले भी इस तरह के मामले में पकड़ा गया है। लगातार उसकी इस धंधे में संलिप्तता रही है। मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।
शातिर ऐसे करते थे कारोबार
आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि सीतापुर से जाते समय वे थिनर को रास्ते में सेटिंग करके उतरवा लेते थे। थिनर पंजाब से उड़ीसा जाता है। यह सीतापुर के रास्ते से ले जाया जाता है। उसे यह शातिर उतरवा लेते थे। इसके बाद मिलावट करके शराब तैयार करते थे।
हादसे में कार से बरामद हुई शराब से जोड़कर की गई कार्रवाई
पिछले दिनों महमूदाबाद में दो कारों की हुई टक्कर के बाद एक कार से बरामद हुई शराब के पेटियों से जोड़कर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, 16 अक्तूबर को महमूदाबाद में हुए हादसे में बरामद हुई शराब की जांच में पता चला था कि शराब की पेटियां गैंग लीडर विमलेश यादव की है। इसी के बाद पुलिस जाल बिछाकर खुलासा करने के लिए योजना बना रही थी। आखिरकार कामयाबी मिल गई।
सीज होगी अपराध से अर्जित संपत्ति
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को जेल भेजने के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। अपराध से अर्जित संपत्ति को सीज कर कार्रवाई की जाएगी।