फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Life at risk due to open manhole in the city

शहर में खुले मैनहोल से जोखिम में जान

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Life at risk due to open manhole in the city
कैंचीपुल के पास खुला पड़ा मेनहोल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में खुले पड़े मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। इनकी चपेट में आकर अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार अफसर इस तरफ नजरें इनायत नहीं कर रहे हैं। शहर में सीवर लाइन बिछी हुई है। इस सीवर लाइन को ढकने के लिए कई जगहों पर मैनहोल बनाए गए है। जिससे सीवर लाइन की सफाई हो सके। लेकिन यह मैनहोल अब खतरा बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व कैंची पुल के बने मैनहोल तो बहुत ही खतरनाक हो चुके हैं। वहां अंधेरा होने के कारण चपेट में आकर अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। इसी तरह शहर के अन्य कई जगहों पर मैनहोल खुले हुए पड़े हैं। रात के समय जब मार्गों पर अंधेरा होता है। उस समय कोई अनजान मार्ग से गुजरे तो उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। यह किसी भी समय हादसों को अंजाम दे सकते है। इससे जब यहां से राहगीर इन मार्गों से निकलते हैं तो वह बहुत ही संभलकर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

काफी समय से बनी है समस्या
शहर में खुले पड़े मैनहोल की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इनको लेकर कई बार शहरवासी नगर पालिका से शिकायत दर्ज करा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। तरीनपुर इलाके के अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 15 दिन पहले जिला अस्पताल से लालबाग जा रहे थे। बाइक का पहिया मैनहोल की चपेट में आ गया। इससे टायर फट गया था। मजबूरी में डेढ़ हजार खर्च करके नया टायर डलवाया है। अगर नगर पालिका ने मैनहोल बंद करवा दिया होता तो आज यह समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची पुल के पास संभलकर चलें
शहर के कैंची पुल के पास एक मैनहोल खुला पड़ा है। शहर की प्रमुख सड़क होने के कारण इस पर हर समय आवागमन बना रहता है। इससे यह मैनहोल किसी खतरे से कम नहीं है। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। फिर भी इसे बंद नहीं किया जा रहा है। इससे किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जिला अस्पताल गेट से कुछ दूर भी खतरा
जिला अस्पताल गेट से कुछ ही दूर लालबाग जाने वाले मार्ग पर एक मैनहोल खुला हुआ है। इसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग का पैर फंस गया था। आस पड़ोस के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया था। इसी तरह अन्य कई लोग व वाहन इसकी चपेट में आ चुके है। यह दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित हो रहा है।
बंद करवाया जाएगा
शहर में मैनहोल के खुले पड़े होने की जानकारी नहीं है। उनको अभियान चलाकर बंद करवाया जाएगा।
वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed