फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard seen outside Prempur village of Pisawan, panic spread among villagers

Sitapur News: पिसावां के प्रेमपुर गांव के बाहर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen outside Prempur village of Pisawan, panic spread among villagers
तेंदुए के पगचिह्न देखती वन विभाग की टीम।
पिसावां (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के खेतों में सोमवार को तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को ताजा पगचिह्न मिले हैं। टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

प्रेमपुर निवासी उमाकांत ने बताया कि वह सोमवार देर शाम खेतों की ओर गए थे, तभी तेंदुआ दिखा। वह भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। सूचना पर वनकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की, लेकिन वन्यजीव की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह डिप्टी रेंजर राहुल यादव, वन दरोगा विनीत सक्सेना, अनूप, राममूर्ति, राजेंद्र की टीम ने दोबारा कॉम्बिंग की तो खेत की गीली मिट्टी में ताजा पगचिह्न दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को भी गांव की उत्तर पश्चिम दिशा में बादल सरदार के झाला की तरफ तेंदुआ दिखा था।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर राहुल यादव ने बताया कि यह गांव गोमती नदी के किनारे है। नदी किनारे घनी झाड़ियां हैं। अधिक गर्मी के कारण तेंदुआ अपनी प्यास बुझाने व छाया के लिए नदी के आसपास रहता है। उन्होंने बताया कि पगचिह्न तेंदुआ के ही हैं। ग्रामीणों को पंपलेट बांटकर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed