फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Leopard captured in cage after 22 days, terror ends

Sitapur News: 22 दिनों के बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, दहशत खत्म

Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard captured in cage after 22 days, terror ends
सीतापुर। मिश्रिख वन रेंज के गोंदलामऊ इलाके में बीते 22 दिनों से चहल-कदमी कर दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुआ रामपुर खेवटा के करीब लगे बंधी बकरी का शिकार करने बुधवार भोर में पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो कर रह गया। सुबह छह बजे गश्त पर निकली वन विभाग की टीम को तेंदुआ पिंजरे में कैद नजर आया। तेंदुए के पकड़ में आने से इलाके में रहने वाले ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम को भी बड़ी राहत मिली है। पकड़ा गया तेंदुआ एक वयस्क नर है।
विज्ञापन

तेंदुआ दतवल गांव में घरों की छत पर विगत 29 अक्तूबर को ग्रामीणों ने पहली बार तेंदुए को टहलते देखा था। इसकी सूचना पर वन विभाग द्वारा की गई कॉम्बिंग में गांव के बाहर तेंदुए के पग चिह्न भी मिले थे। इसके बाद से इलाके में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई थी। तेंदुआ इलाके के गुजरेहटा, अशरफनगर सेढ़ौली, रामपुर खेवटा और रघुनाथपुर आदि गांवों में चहलकदमी करता रहा। इस दौरान कई बार ग्रामीणों से तेंदुए का आमना सामना भी हुआ और खेतों में उसके पग चिह्न भी पाए गए।
विज्ञापन

सक्रियता मिलने पर वन विभाग ने रामपुर खेवटा के करीब बीती छह नवंबर को पिंजरा लगाया था। वन विभाग के दरोगा अनिल यादव ने बताया कि बुधवार भोर करीब चार बजे बकरी का शिकार करने पिंजरे में घुसा तेंदुआ उसी में कैद हो कर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो
उदईपुर पूर्वी मजरा राजपुर के करीब 5 नवंबर को गन्ने के खेत में तेंदुआ आराम करता नजर आया था। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। हालांकि, अंधेरा होने से वन विभाग तेंदुए को पकड़ पाने में सफल नहीं रहा था। वहीं, बिराहिमपुर के पास रास्ते पर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो भी एक डाला चालक ने बना कर वायरल किया था।
पिंजरे की लोकेशन बदलने से पहले कैद हुआ तेंदुआ

रामपुर खेवटा में लगे पिंजरे को हटाने पर वन विभाग विचार कर रहा था। करीब 13 दिन बाद तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया तो वन विभाग पिंजरे की लोकेशन बदलने की कवायद में था। इस बीच पिंजरे में बंधी बकरी को खाने तेंदुआ पिंजरे के भीतर दाखिल होकर कैद हो गया।
दो माह में पकड़े तीन बाघ व तीन तेंदुए
सीतापुर में पिछले दो माह के दौरान तीन बाघ और तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। सभी वन्य जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। डीएफओ के मुताबिक इन सभी ऑपरेशनों का निष्पादन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए किया गया है।

पीलीभीत के जंगल भेजा गया तेंदुआ
पकड़ा गया नर व्यस्क तेंदुआ चिकित्सकीय परीक्षण में पूर्णतः स्वस्थ पाया गया है। दिन भर उसके व्यवहार एवं स्वास्थ्य पर निगरानी रखी गई। इसके बाद तेंदुआ को पीलीभीत के जंगल भेज दिया गया है।
- नवीन खंडेलवाल, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed