{"_id":"64e3abe2fb2eb762f0053289","slug":"leopard-and-farmers-struggle-lasted-for-20-minutes-leopard-ran-away-sitapur-news-c-102-1-slko1055-1722-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 20 मिनट तक चला तेंदुए और किसान का संघर्ष, भागा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 20 मिनट तक चला तेंदुए और किसान का संघर्ष, भागा तेंदुआ
Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
मचान पर रखवाली करते समय किया था हमला
सीएचसी में कराया गया इलाज, क्षेत्र में फैली दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार रात मचान पर चढ़कर तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। बहादुरी दिखाते हुए किसान तेंदुए से भिड़ गया। करीब 20 मिनट तक वह तेंदुए से लड़ता रहा। ग्रामीणों के आ जाने के चलते तेंदुआ मौके से भाग गया। घायल किसान को सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। वहीं वन विभाग का कहना है कि सही पगचिह्न नहीं पाए गए हैं।
क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी किसान अक्षय लाल (30) अपने खेत में बने मचान पर बैठा फसल की रखवाली कर रहा था। रात करीब दस बजे अचानक पहुंचे तेंदुए ने मचान पर चढ़कर किसान पर हमला बोल दिया। अपना बचाव करते हुए किसान भी तेंदुए से भिड़ गया। इसी बीच अक्षय लाल ने शोर मचा दिया।
करीब 20 मिनट तक तेंदुए व किसान के बीच जंग होती रही। इतनी ही देर में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए। शोरगुल व टार्च की रोशनी देखकर तेंदुआ मौके से भाग गया। उसका पंजा लगने से अक्षय घायल हो गया था जिसको लेकर परिजन सीएचसी सांडा पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे घर भेज दिया। वन दरोगा नरेंद्र पाल यादव ने बताया कि जमीन सूखी होने के चलते मौके से किसी भी प्रकार के पगचिह्न नहीं मिले हैं। हमले से कोई जंगली जानवर ही लग रहा है। फिलहाल कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
दो मवेशियों को बनाया निशाना
सीतापुर। रेउसा व थानगांव क्षेत्र में जंगली जानवर ने दो मवेशियों को अपना निशाना बना लिया। रेउसा के गांव बजहा निवासी हरेराम गुप्ता की गाय दरवाजे पर बंधी थी। जानवर ने उसको अपना निवाला बनाया। थानगांव के सुजातपुर मजरा माधवपुरवा में अनूप की भैंस भी दरवाजे पर बंधी थी जिसको जंगली जानवर खा गए।
ट्रैंकुलाइजर गन के प्रयोग की मांगी अनुमति
तेंदुए को पकड़ने की कवायद तेज की गई है। रामपुर-लहरपुर रेंज, कीतरपुर, सरैंया भटपुरवा और शुजातपुर बिसवां रेंज में पिंजरे लगाए गए हैं। दिन-रात टीमें कांबिंग कर रही हैं। ट्रैंकुलाइजर गन के प्रयोग की सक्षम स्तर से अनुमति मांगी है। लोगों से अपील है कि वह अफवाह न फैलाएं और नही उसका शिकार बनें। यदि कहीं कोई पगमार्क मिले तो स्थानीय वन अधिकारी को भेज दें।
- ब्रजमोहन शुक्ला, डीएफओ