Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lakhs of rupees in cash stolen from SP national secretary's mill

Sitapur News: सपा के राष्ट्रीय सचिव की मिल से लाखों की नकदी चोरी

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees in cash stolen from SP national secretary's mill
सीतापुर। रामकोट इलाके में स्थित पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव की राइस मिल से शनिवार रात लाखों की नकदी चोरी हो गई। खास बात यह है कि शनिवार को ही उनकी बेटी की शादी थी। आशंका जताई जा रही है कि 70 लाख रुपये गायब हुए हैं। हालांकि, पूर्व विधायक ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शहर के चुंगी चौराहे से नवीन चौक जाने वाले मार्ग पर महोली के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता की एक राइस मिल है, जो ओपीजी फाउंडेशन के नाम से है। ओपीजी फाउंडेशन अनूप गुप्ता के पिता पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश गुप्ता के नाम पर है। शनिवार को अनूप की बेटी की शादी शहर के आरएमपी कॉलेज मैदान में हुई थी। सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक, उनको रात में जानकारी मिली कि राइस मिल में एक लकड़ी की तिजोरी में रखी नकदी चोरों ने पार कर दी है। देर रात ही रामकोट पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने तिजोरी पर लगे फिंगरप्रिंट भी ले लिए। कितने रुपयों की चोरी हुई है, इसकी तहरीर अभी तक अनूप गुप्ता ने नहीं दी है। सीसीटीवी में मिल में सिर्फ गार्ड ही मौजूद दिख रहा है, जिसकी भूमिका संदिग्ध है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मिली थी सिक्योरिटी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुत्री का विवाह होने के कारण अनूप गुप्ता के परिवार को दस सिपाहियों की सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद भी उन्होंने इतनी बड़ी रकम को मिल में एक चौकीदार के सहारे छोड़ दिया, जो अभी कुछ महीने पहले ही तैनात किया गया था। हिरासत में लिए गए चौकीदार ने पूछताछ में पुलिस को कई लोगों के नाम बताए हैं। अपराध निरीक्षक घनश्याम ने बताया कि तहरीर अभी तक नहीं मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed