फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lady gang crosses the chain around the woman's neck

लेडी गैंग ने महिला के गले से पार की चेन

Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lady gang crosses the chain around the woman's neck
सीतापुर। शहर के सबसे व्यस्त लाल कपड़ा कोठी के पास ई-रिक्शे पर सवार लेडी गैंग ने एक महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी। चेन की कीमत करीब 50 हजार है। महिला का कहना है कि जब तक वह कुछ समझ पाती, तीनों महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर से सटे रामकोट के इस्माईलपुर निवासी राकेश शर्मा की पत्नी सुषमा बेटे विवेक के साथ रविवार को सिधौली के लिए घर से निकली थीं। सुषमा बेटे के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर रोडवेज जा रही थीं। जब वे लालबाग पहुंची तो वहां तीन अन्य महिलाएं आकर सवार हो गईं। ई-रिक्शे में सात लोग हो गए।
विज्ञापन

जब रिक्शा लाल कपड़ा कोठी के पास पहुंचा, तभी महिलाओं ने जेल रोड जाने की बात कहकर उतर गईं। कुछ दूर चलने पर सुषमा के बेटे ने देखा कि मां के गले में सोने की चेन नहीं है। इस पर उनसे पूछा तो मां अवाक रह गई। ई-रिक्शे से महिलाओं का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह सोने की चेन लेकर निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश शर्मा का कहना है कि जो महिलाएं लालबाग से सवार हुई थीं, उन्होंने ही चेन पार कर दी है। चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed