{"_id":"65a592144d3d961190019c76","slug":"laborer-dies-due-to-bull-attack-sitapur-news-c-102-1-slko1037-8531-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सांड़ के हमले से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सांड़ के हमले से मजदूर की मौत
Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक की बबलू की फाइल फोटो
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में सांड़ के हमले से मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों से निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन किसी ने एक न सुनी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
कोतवाली देहात क्षेत्र के गौरा अर्जुनपुर गांव निवासी बब्लू (40) रविवार देर रात घर से शौच करने के लिए निकला था। जब काफी देर तक वह वापस नही पहुंचा तो परिजनों ने घर के बाहर आकर देखा। बब्लू पड़ोस में ही घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। परिजन आनन फानन एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि गांव में छुट्टा सांड़ों का बहुत आतंक है। उसी के हमले से ही बब्लू की मौत हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात विमल कुमार गौतम ने बताया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।