{"_id":"689191dad6b5321782050471","slug":"kutcha-wall-collapsed-amid-rain-in-sitapur-young-man-died-another-condition-critical-nine-cattle-also-died-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, युवक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; नौ मवेशी भी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, युवक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; नौ मवेशी भी मरे
Tue, 05 Aug 2025 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:38 AM IST
सार
सीतापुर में बारिश के बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबकर नौ मवेशी भी मर गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में सोमवार आधी रात करीब 2 बजे बारिश के बीच एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। उसी दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे दो युवक और बंधी नौ बकरियां मलबे में दब गईं। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन
घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के टीकर बहादुरपुर का मजरा नेमपुर की है। गांव निवासी शराफत (25) और शाबान (20) छप्पर के नीचे सो रहे थे। वहीं उनकी नौ बकरियां बंधी थीं। मलबे में सभी लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने शराफत को मृत घोषित कर दिया। जबकि, शाबान का उपचार जारी है। उधर, सभी बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन