फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   kutcha wall collapsed amid rain in Sitapur mother and daughter died after being buried under rubble

Sitapur News: बारिश के बीच ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत; मची चीख पुकार

Tue, 12 Aug 2025 11:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

सीतापुर में बारिश के बीच कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
kutcha wall collapsed amid rain in Sitapur mother and daughter died after being buried under rubble
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार की रात बारिश के कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी संदीप की पत्नी  उर्मिला (38) और बेटी गुनगुन (6) की मौत हुई है। जबकि दो घायल बेटियों सौम्या और प्रिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि पत्नी उर्मिला तीन बच्चियों के साथ कोठरी में सो रही थी। वह घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक कच्ची दीवार ढह गई। तेज आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई, तो भागकर पहुंचे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। सीएचसी में जांच के बाद चिकित्सक ने पत्नी और गुनगुन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


सूचना पर नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि संदीप अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात कच्ची दीवार गिरने से उनकी पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed