फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kinship is done on the basis of caste and religion, no voting

Sitapur News: जाति-धर्म देखकर रिश्तेदारी की जाती, मतदान नहीं

Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kinship is done on the basis of caste and religion, no voting
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व सांसद राजेश वर्मा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
महमूदाबाद/सीतापुर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जाति-धर्म देखकर रिश्तेदारी की जाती है। मतदान नहीं किया जाता। मतदान वह नहीं होता जो परिवारवाद, पैसे पर किया जाए। राष्ट्रीयता, विकास और कानून व्यवस्था के नाम पर वोट देना मतदान कहलाता है।
विज्ञापन


नगर के चतुरा बेहड़ में गुरुवार को जलशक्ति मंत्री महमूदाबाद नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। शाम पांच बजे के बाद बेटियां उठा ली जाती थीं।
विज्ञापन


अब बेटियां व महिलाएं रात 12 बजे भी निडर होकर बाहर निकल सकती हैं। किसी गुंडे व माफिया की हिम्मत नहीं है जो उन्हें छेड़ दे। जिसने छेड़ दिया उसे योगी सरकार मिट्टी में मिलाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि आपके एक मत से मोदी प्रधानमंत्री और योगी मुख्यमंत्री बनते हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। आपके एक मत की बदौलत अयोध्या में भगवन श्रीराम का मंदिर बन रहा है। कश्मीर में धारा 370 हटा दी गई है।


भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जलशक्ति मंत्री ने जन समूह को पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प दिलाया। जनसभा को सांसद राजेश वर्मा, विधायक आशा मौर्या, एमएलसी पवन सिंह चौहान इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुधीर सिंह, मोहन बारी, अनिल यादव, सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed