फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Khairabad's drainage system will be improved with two crore rupees, budget allocated

Sitapur News: दो करोड़ से सुधरेगी खैराबाद की जल निकासी व्यवस्था, बजट आवंटित

Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Khairabad's drainage system will be improved with two crore rupees, budget allocated
खैराबाद (सीतापुर)। नगरपालिका क्षेत्र में बारिश के दिनों में जल निकासी की समस्या अब नहीं रहेगी। खैराबाद नगर पालिका सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत बड़े पैमाने पर काम कराने जा रही है। दो करोड़ 15 लाख 64 हजार रुपये की लागत से एक विस्तृत जल निकासी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। विभिन्न विकास कार्यों के लिए खैराबाद नगर पालिका को कुल छह करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत उन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जहां बारिश के दिनों में सर्वाधिक जल निकासी की समस्या रहती है। इसमें करनपुर, चेकपुरा, मसवासी, अर्जुनपुर नई बस्ती को भी शामिल किया गया है। इन इलाकों में बारिश के दिनों में चलना दूभर हो जाता है। इस कार्य के संबंध में शासन ने आचार संहिता लगने से पहले ही प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी थी। इसके साथ नगर पालिका को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी बड़ी धनराशि आवंटित हुई है। दो करोड़ आठ लाख 80 हजार रुपये के बजट से नगरपालिका क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, ललियापुर में जर्जर सड़क व नाली निर्माण के लिए भी 99 लाख 16 हजार रुपये का बजट आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ नगर क्षेत्र में एक कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए भी एक करोड़ 65 लाख 89 हजार की स्वीकृति मिली है। विकास कार्यों के लिए खैराबाद नगर पालिका को कुल छह करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। खैराबाद नगर पालिका को ही शासन ने सर्वाधिक स्वीकृतियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरगांव को भी मिली स्वीकृति
वहीं, दूसरे नंबर पर हरगांव नगर पालिका को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृतियां दी गईं हैं। हरगांव नगर पालिका क्षेत्र की जलनिकासी के लिए करीब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके सापेक्ष पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि नगरपालिकाओं ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्ययोजनाओं का प्रस्ताव बनाकर शासन भेजा था। इसके सापेक्ष ये स्वीकृतियां जारी हुईं हैं।


जल्द शुरू होगा काम
नगरपालिका क्षेत्र में विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर लाकर नगरवासियों की समस्याओं का निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। पेयजल, सीवरेज व जल निकासी, जर्जर सड़कों और आवारा पशुओं से क्षेत्रवासियों की समस्याओं से निजात मिलेगी। जल्द ही क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होंगे।

- प्रेमशंकर गुप्ता, ईओ, नगरपालिका परिषद, खैराबाद




नगरपालिका की जनता को एक साथ कई तोहफा
नगरपालिका की जनता को होली और रमजान के पवित्र त्योहारों पर नगरवासियों को एक साथ कई तोहफे मिलने जा रहे हैं। मंडपम के बाद अब पेयजल,सीवरेज जल निकासी व जर्जर सड़क मार्ग के साथ में आवारा पशुओं से भी नगरवासियों को मुक्ति मिलेगी। नगर की सबसे बड़ी समस्याओं में जलनिकासी सबसे बड़ी समस्या है। इससे नगरवासियों को अब निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed