फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   karwa chauth

चांद ने किया चांद का दीदार, मांगा सात जन्मों का प्यार

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth
फोटो-38 सीतापुर में चांद का इंतजार करती महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में रविवार को अखंड सौभाग्य के व्रत करवाचौथ की धूम रही। सुबह से महिलाएं पर्व को लेकर बेहद खुश नजर आ रही थीं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को सोलह श्रंगार किया। चंद्रोदय होते सुहागिनों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर चंद्रदेव का अर्घ्य दिया। छलनी से दीदार कर सुहाग की सलामती के साथ जन्म जन्मांतर का प्यार मांगा। महिलाओं ने अपने चांद का छलनी से दीदार किया। पतियों ने पानी पिलाकर अपने चांद का व्रत तुड़वाया। करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारियों में मशगूल रहीं। रविवार को अखंड सुहाग का पर्व करवा चौथ श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम होते ही सुहागिनों ने पूजा की थाली सजाई।
विज्ञापन

भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए सुहागिनों ने सोलह शृंगार किए। सज संवर कर तैयार हुईं। व्रत की कथा सुनने के बाद रात को आठ बजे के बाद निकले चांद का दीदार किया। घरों से लेकर शहर के मंदिरों में सुहागिनें इकट्ठा हुईं और पूजा किया। पतियों ने अपने चांद को पानी पिलवाकर व्रत तुड़वाया। पतियों ने उपहार स्वरूप पसंदीदा गिफ्ट दिए। जिनके पति पास में नहीं थे। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में बाहर थे। उन महिलाओं ने वीडियो कॉलिंग कर पति का दीदार कर व्रत तोड़ा। महिलाओं ने पतियों की दीघार्यू, सदा सलामती और खुशहाल जीवन की कामना की। पूरे दिन उत्सह का माहौल रहा।
विज्ञापन

खूबसूरत रिश्ते को एहसास कराता करवा चौथ
वैसे तो किसी रिश्ते को निभाने और एहसास कराने के लिए किसी दिन की जरूरत नहीं होती है, लेकिन फिर भी करवा चौथ महिलाओं का एक ऐसा पर्व है, जो साल में एक बार प्यार, मुहब्बत, विश्वास की मजबूत नींव पर टिके रिश्ते को और मजबूती प्रदान कर खूबसूरत रिश्ते का एहसास भी कराता है। पति-पत्नी एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने की कसमें खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में बने पसंद पकवान
करवा चौथ के व्रत को लेकर घरों में सभी के पसंद के पकवान बनाए गए। रविवार को करवा चौथ होने की वजह से सरकारी कार्यालयों से लेकर प्राइवेट दफ्तरों तक में अवकाश था। ऐसे में नौकरी पेशा वाले पति और पत्नियां सभी घर में रहे। पूूरा दिन साथ में बिताया। जिसको, जो पसंद था। उसके हिसाब से व्यंजन बनाए गए।

सोशल मीडिया पर छाया रहा करवा चौथ का उत्सव
करवा चौथ का उत्सव सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। पूजा पाठ होने के बाद चांद का दीदार करते हुए पति-पत्नी ने सेल्फी खींची। सुंदर-सुंदर तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट किया और व्हाट्सएप पर डीपी लगाई। रात 8 बजे के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पोस्ट और डीपी देखकर लोगों ने कमेंट किए। शुभकामनाएं प्रेषित की।

फोटो-39 सीतापुर में करवाचौथ का पूजन करती महिलाएं। - संवाद

फोटो-39 सीतापुर में करवाचौथ का पूजन करती महिलाएं। - संवाद- फोटो : SITAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed