फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kanwariya died due to deteriorating health In Sitapur who was going to temple with water from Chahlari Ghat

Sitapur News: चहलारी घाट से जल लेकर मंदिर जा रहे कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, कुछ ही देर में टूट गई सांसें

Mon, 14 Jul 2025 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

सीतापुर में चहलारी घाट से जल लेकर मंदिर जा रहे कांवड़िये की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी सांसें टूट गईं। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Kanwariya died due to deteriorating health In Sitapur who was going to temple with water from Chahlari Ghat
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार को चहलारी घाट से जल लेकर बाइक से मंदिर जा रहे किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला बिसवां कोतवाली इलाके के झज्जर मोहल्ले की है। यहां के निवासी चंदन कश्यप (16) रविवार को मोहल्ले के ही अपने साथी रवि कश्यप एवं मानपुर थाना क्षेत्र के बिसेंडा गांव निवासी श्रवण कश्यप के साथ बाइक से रेउसा थाना क्षेत्र के चहलारी घाट जल लेने गया था। वहां से जल भरकर वापस मंदिर जा रहा था। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

रास्ते में चंदन की तबीयत बिगड़ने लगी। साथी उसे लेकर बिसवां सीएचसी पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed