फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Kanwad filled in Haridwar, walked 550 km on foot to perform Abhishek of Nageshwarnath

Sitapur News: हरिद्वार में भरी कांवड़, 550 किमी पैदल चल नागेश्वरनाथ का किया अभिषेक

Tue, 05 Aug 2025 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwad filled in Haridwar, walked 550 km on foot to perform Abhishek of Nageshwarnath
​शिवभक्त अंकित।
सीतापुर। आस्था की शक्ति कठिन सफर को आसान कर देती है। सावन में भोलेनाथ की भक्ति के ऐसे अनगिनत रंग हर तरफ बिखरे नजर आ रहे हैं। कसमंडा ब्लॉक के महोली निवासी शिव साधक अंकित भार्गव का संकल्प बेहद अनूठा है। वह हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल अपने कंधों पर लेकर पैदल कमलापुर के नागेश्वर नाथ धाम अभिषेक के लिए पहुंचे। करीब 550 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा अंकित ने 14 दिन में पूरी की। उन्होंने सावन के अंतिम सोमवार को नागेश्वर नाथ धाम में कांवड़ चढ़ाई। उनकी आस्था देख नागेश्वर नाथ धाम समिति के सदस्यों आरपी शर्मा, अनुराग जायसवाल, प्रदीप मिश्रा आदि ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि वह अपने गांव से अकेले ही 20 जुलाई को हरिद्वार के लिए निकले थे। वहां 21 जुलाई को हरि की पैड़ी से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की। करीब 550 किमी की पैदल यात्रा करते हुए रविवार रात कमलापुर पहुंचे। यहां एचपी पेट्रोल पंप पर रात्रि विश्राम के लिए रुके। सावन के अंतिम सोमवार की सुबह नागेश्वर नाथ धाम पहुंच कर भोले बाबा का अभिषेक किया। अंकित ने बताया कि वह दूसरी बार हरिद्वार से कांवड़ लेकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने उनकी मुराद पूरी की है। इसलिए उन्होंने आजीवन हर सावन में हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिव के अभिषेक का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed