फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jewellery was being given without proper bills, GST raid conducted

Sitapur News: पक्के बिल के बिना दे रहे थे आभूषण, जीएसटी ने मारा छापा

Fri, 19 Sep 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Jewellery was being given without proper bills, GST raid conducted
जांच करती टीम व मौजूद पुलिस। - फोटो : राम मंदिर में निर्माणाधीन परकोटा व दर्शन को जाते श्रद्धालु
सीतापुर। शहर के लालबाग बाजार में शुक्रवार को राज्य कर विभाग की टीम ने अन्नी भइया सराफ के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। दोपहर 12:30 बजे तीन गाड़ियों से पहुंची टीम करीब पांच घंटे तक संदिग्ध लेनदेन की जांच करती रही। जॉइंट कमिश्नर वीपी सिंह ने बताया कि सराफा कारोबारी की ओर से बिना पक्के बिल के आभूषण का व्यापार कर माल व सेवाकर (जीएसटी) चोरी की जा रही थी। ऑनलाइन इसके साक्ष्य मिले थे। इसी आधार पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


जॉइंट कमिश्नर वीपी सिंह ने बताया कि छापा मारने का आदेश एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 लखनऊ जोन द्वितीय बृजेश कुमार मिश्र व अपर आयुक्त ग्रेड 2 राज्य कर अमरेश कुमार त्रिपाठी ने दिया था। उनके निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने दोपहर 12:30 बजे छापा मारा। इस दौरान प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया गया। ऑनलाइन मिले संदिग्ध लेनदेन को जांचा गया। उन्होंने बताया कि व्यापारी के अभिलेखों में घोषित स्टॉक व मौके पर मिले स्टॉक में अंतर का मिलान किया जा रहा है। मौके से कुछ अभिलेखों को सीज किया गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों के घनघनाते रहे फोन
छापे के दौरान व्यापारियों के फोन घनघनाते रहे। कुछ व्यापारी प्रतिष्ठान के बाहर इकट्ठा होकर वीडियो बनाते नजर आए। कुछ अन्य व्यापारी भी अलर्ट हो गए। इस दौरान प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed