{"_id":"571e57644f1c1b842ba9186b","slug":"jeep-crashed-killing-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी पेड़ से टकराई, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी से रविवार देर रात तिलक चढ़ाकर कुछ लोग एसयूवी से लौट रहे थे। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे कार चला रहे युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत के कारण लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
कुछ घायलों को सीएचसी तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिश्रिख कोतवाली इलाके के नैमिषारण्य निवासी सत्य प्रकाश के परिवार के लोग तिलक चढ़ाने के लिए बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र गए थे। रात करीब दो बजे ये लोग वापस नैमिषारण्य जा रहे थे।
जब ये लोग मिश्रिख कोतवाली इलाके के कल्ली व नैमिषारण्य के बीच पहुंचे तभी टवेरा गाड़ी का एक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। इस हादसे में वाहन चला रहे नैमिषारण्य निवासी प्रशांत (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि लड़के के परिवार के गोपाल नारायन (45) पुत्र टेकचंद्र पांडेय को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में नैमिषारण्य के नारदानंद आश्रम निवासी बालकराम (60), रजनीश मिश्रा (40), निर्मल कुमार (45), हृदय नारायन (60), मिश्रिख क्षेत्र के बकैनिया निवासी पुनीत यादव व एक बालक जख्मी हो गए।
इन लोगों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां से कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालक राम को जिला अस्तपाल से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।