फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JE accused of corruption sent to jail

घूस लेने के आरोपी जेई को भेजा जेल

Fri, 26 Feb 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
JE accused of corruption sent to jail
सीतापुर (सीतापुर)। ट्यूबवेल के विद्युत संयोजन के लिए रिश्वत लेने वाले बिजली विभाग के जेई को मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को लखनऊ ले जाया गया। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। शहर कोतवाली पुलिस टीम जेई को लखनऊ लेकर गई थी।
विज्ञापन

हरगांव के एक ग्राहक सेवा केंद्र पर गुरुवार को बिजली विभाग के जेई अधिराज वर्मा ने हरगांव के रिक्खीपुरवा निवासी कैलाश कुमार से ट्यूबवेल के विद्युत संयोजन के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। कैलाश ने इसकी शिकायत विजलेंस से की थी।
विज्ञापन

विजलेंस टीम ने गुरुवार को हरगांव कस्बे से जेई अधिराज वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जेई को पकड़ने के बाद उसे पहले हरगांव थाना फिर शहर कोतवाली लाया गया था। यहां जेई से घंटों पूछताछ की गई थी। उसके बाद देर रात जेई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के बाद विजलेंस टीम लखनऊ रवाना हो गई थी। शुक्रवार की सुबह जेई को शहर कोतवाली पुलिस लखनऊ लेकर गई। जहां उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि आरोपी जेई को लखनऊ भेज दिया गया है। वहां विजलेंस द्वारा कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed