{"_id":"60fef9178ebc3e58024f9d69","slug":"jam-police-sitapur-news-lko588617274","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदलने पर लगाया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदलने पर लगाया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मोहल्ला चिक्की टोला में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लगातार 72 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में मोहल्लेवासियों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने देर रात सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म करने के लिए लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हुए। बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
नगर के मोहल्ला चिक्की टोला में पिछले 72 घंटे से ट्रांसफार्मर खराब होने से मोहल्लेवासियों को गर्मी में काफी परेशान होना पड़ा। जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। देर रात सड़क जाम होने से यातायात बाधित हुआ। वाहनों की लाइन लगने लगी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
लोगों को समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग पर अड़े गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां चला दी। कुछ ही देर में भीड़ तितर-बितर हो गई। अवर अभियंता नीरज वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।