{"_id":"c8db675a6101f26893ecba9499a7feb5","slug":"it-will-rein-on-adulteration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
निवार को राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी के मुख्य अतिथि, उपभोक्ता संरक्षण एवं अधिकार परिषद के चेयरमैन आमोद राठौर रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने व उनको संरक्षण प्रदान के लिए विभिन्न उपयोगी जानकारियों से अवगत कराया। सिटीजन चार्टर व विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किए जाने की बारे में बताया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश में फुटकर बाजार में एफडीआई का प्रवेश बहुत आवश्यक है।
एफडीआई के लागू होने से मिलावटखोरी पर लगाम लगेगी। उपभोक्ता संरक्षण कैसे लाभकारी हो विषयक पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बृजेंद्र कुमार, अखिल, यदुवेंद्र सिंह यादव, प्रकाश कुशवाहा, अमरदीप रावत, सत्यम मौर्या, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, श्रवण कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन
सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अखिल कुमार ने आए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक रामचंद्र सरोज, रत्नाकर यादव, विजय बहादुर यादव, अनुप कुमार राठौर, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन