फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   It took 6 hours to find the fault, networking was interrupted

फाल्ट खोजने में लग गए 6 घंटे, बाधित रही नेटवर्किंग

Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
It took 6 hours to find the fault, networking was interrupted
सीतापुर। बीएसएनएल के नेटवर्क ने शनिवार को जिले के उपभोक्ताओं को रुला दिया। तकनीकी विशेषज्ञों को हरदोई में हुई फॉल्ट तलाशने और सही करने में 6 घंटे लग गए। इस दौरान नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त रहने से उपभोक्ता परेशान हो गए। अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करके किसी तरह काम चलाया। शाम पांच बजे फाल्ट सही होने के बाद नेटवर्किंग बहाल हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे बीएसएनएल के नेटवर्क के सिग्नल गायब हो गए। आप्टिकल फाइबर और ब्रांड बैंड की सेवाएं ध्वस्त हो गईं। कुछ समय तक हजारों उपभोक्ताओं ने इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने बीएसएनल के अधिकारियों से शिकायत की। काफी देर बाद उपभोक्ताओं ने नेटवर्किंग के दूसरे विकल्पों से काम शुरू किया।
विज्ञापन

बीएसएनएल के तकनीकी विशेषज्ञ फाल्ट ढूंढने में प्रयासरत रहे। शाम को करीब 4 बजे विशेषज्ञ हरदोई में फाल्ट तलाश कर उसे ठीक करना शुरू किया। शाम 5 बजे नेट वर्किंग बहाल हो सकी। टीडीएम मुकेश गुप्त ने बताया कि हरदोई में आप्टिकल फाइबर का तार कटने से सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले ये तो राज की बात
बीएसएनएल की सेवाओं पर अब उपभोक्ताओं को यकीन कम होने लगा है। शनिवार को घंटों तक ठप रही नेटवर्किंग से परेशान उपभोक्ता बोले कि बीएनएल का आए दिन यही हाल रहता है। सप्ताह में दो-तीन बार कोई न कोई फाल्ट तो होती ही है।

नई बस्ती के अमन ने कहा कि कब बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो जाए, कोई भरोसा नहीं रहता। प्रेम नगर के अनुज ने कहा कि बीएसएनएल का कनेक्शन लेकर पछता रहे हैं। इससे अच्छा काम तो प्राइवेट कंपनियों के नेटवर्क कर रहे हैं। कई अन्य उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed