{"_id":"5e249c3f8ebc3e4b180588e0","slug":"investigation-of-planting-saplings-with-historyheater-in-police-station-sitapur-news-lko503959416","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ पौधरोपण करने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ पौधरोपण करने की जांच शुरू
विज्ञापन
सीतापुर/इमलिया सुल्तानपुर। कई माह पहले इमलिया सुल्तानपुर थाने में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ था। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस अफसरों के साथ पौधरोपण करते हुए फोटो खिंचवाई। इस मामले में इमलिया सुल्तानपुर के तत्कालीन इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी पर गाज गिर सकती है।
धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। जिसकी जांच शुरू हो गई है। जांच में राय साहब द्विवेदी व इस प्रकरण की पहले जांच करने वाले पुलिस अफसर पर चपेटे में आ सकते हैं।
पांच जून 18 को इमलिया सुल्तानपुर थाने में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के काफी लोग मौजूद थे। उन्हीं लोगों में थाने के हिस्ट्रीशीटर व उस वक्त एनबीडब्ल्यू वारंटी रामकुमार शुक्ला भी थाने पहुंचा था।
विज्ञापन
उसने न सिर्फ पौधरोपण में हिस्सा लिया था, बल्कि पुलिस अफसरों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। मामले के सुर्खियों में आने कारण काफी तूल पकड़ा था। इस गंभीर प्रकरण को लेकर एक शिकायत धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से की थी।
उनके द्वारा कहा गया कि राय साहब द्विवेदी के समय में थाने में अपराधियों को संरक्षण मिला। हिस्ट्रीशीटर रामकुमार शुक्ला को थाने बुलाकर पौधरोपण कराया गया। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो जांच एएसपी महेंद्र सिंह चौहान को दी गई।
सांसद के पत्र में दावा किया गया है कि जांच में भी राय साहब द्विवेदी ने सांठगांठ कर ली और मनगढंत, झूठी व काल्पनिक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। सांसद की इस शिकायत की जांच के लिए रविवार को आईजी रेंज एसके भगत सीतापुर पहुंचे।
उन्होंने इमलिया सुल्तानपुर पहुंचकर जांच के सिलसिले में जानकारी ली। इस जांच में अब तत्कालीन एसओ राय साहब द्विवेदी फंस सकते हैं। जिले के पुलिस अफसर जांच की बात को छुपाए रहे। पूछने पर बताया गया कि आईजी थाने के निरीक्षण के लिए आए थे और इमलिया सुल्तानपुर थाने का निरीक्षण कर चले गए।
थाने का भी किया निरीक्षण
आईजी एसके भगत ने रविवार को जिले का दौरा कर इमलिया सुल्तानपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। आईजी ने मालखाना, रिकॉर्ड रूम, लॉकअप व थाना परिसर का निरीक्षण किया। अभिलेखों व रिकार्ड को देखा। मालखाने को चेक किया। थाने में रखे शस्त्र का रखरखाव देखा। लॉकअप रूम व कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया, जहां सब कुछ व्यवस्थित पाया गया।
थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिये बने बालीवॉल ग्राउंड व बैडमिंटन कोर्ट को भी देखा। इस मौके पर एएसपी मधुवन सिंह, सीओ सदर एमपी सिंह सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।