फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Instead of redressal of complaint, assurance was given

Sitapur News: शिकायत के निस्तारण की जगह मिला आश्वासन

Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Instead of redressal of complaint, assurance was given
सीतापुर। जिलेभर के थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें फरियादियों ने अफसरों को शिकायती पत्र दिए। कई शिकायतों का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। अब निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली में आयोजित संपूर्ण थाना दिवस में गदनापुर निवासी कुन्ना ने अफसरों को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके जेठ मुनीश व मुनीश की पत्नी ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। घर में मौजूद उसके भाई अब्बास ने 112 डायल को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनके जेठ-जेठानी भाग गए। पीड़िता ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सकरन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी तीन शिकायती पत्र प्राप्त हुए। निस्तारण के लिए शिकायती पत्र संबंधित लेखपालों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर के ग्राम अहिरनपुरवा मजरा रुढा भवनाथपुर निवासी सरोज कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी धनेश से 40 हजार में भूमि खरीदने का सौदा हुआ था। इसके लिए उन्होंने 10 हजार रुपये एडवांस दिया था। एक वर्ष बीतने के बाद भी धनेश उसे जमीन नहीं दे रहा है। सरोज कुमार ने भूमि दिलवाने या एडवांस वापस करवाने की मांग की है।
रामपुर कलां में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा ने समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान 18 प्रार्थना पत्र आए। निपटारे के लिए संबंधितों को शिकायती पत्र दिए गए।

हरगांव थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने शिकायतें सुनीं। लोगों ने राजस्व से संबंधित सात शिकायती पत्र दिए। इनमें से दो का मौके पर निपटारा कराया गया। शेष शिकायतों का निराकरण अगले थाना दिवस तक होने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लहरपुर तहसील व सदर तहसील सीतापुर के संबंधित लेखपाल पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed