फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inspired by the teachings of Lord Jesus on Good Friday

गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के उपदेशों से ली प्रेरणा

Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspired by the teachings of Lord Jesus on Good Friday
सीतापुर। ईसाई धर्म के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु के जीवन के अंतिम क्षणों को याद किया गया। प्रभु के बताए गए मार्गों पर चलने की सीख ली।
विज्ञापन

प्रभु यीशु लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश देकर अच्छाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार बताया जाता है कि ईसा मसीह जेरुसलम में लोगों को ईश्वर का संदेश समझाते थे। मानव कल्याण के उपदेश देते थे, लोगों पर उनके उपदेशों का गहरा असर होता था। प्रभु यीशु के उपदेशों से प्रभावित होकर लोग ईसा मसीह को ईश्वर मनाने लगे थे।
विज्ञापन

इस तरह की घटना को देखते हुए धार्मिक अंधविश्वास करने वाले लोगों ने उन पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया था, लोगों ने रोम के शासक से शिकायत कर दी। इस पर राजा ने मृत्युदंड का आदेश सुनाया। उनको कील की मदद से सूली पर लटका दिया गया। जिस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया, उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड फ्राइडे प्रभु यीसु के बलिदान और पीड़ा का प्रतीक है। गुड फ्राइडे के मौके पर शहर के मेथोडिस्ट चर्च, बीसीएम अस्पताल के चर्च, सेक्रेड हार्ट इंटर व डिग्री कॉलेज के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इन प्रार्थना सभाओं में लोगों ने प्रभु यीशु के जीवन के अंतिम क्षणों को याद किया। प्रभु यीशु के बताए गए मार्गों पर चलने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed