{"_id":"61c36e00ef825f501826b497","slug":"inspector-and-constable-suspended-for-beating-journalist-sitapur-news-lko610191099","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की पिटाई में दरोगा व सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की पिटाई में दरोगा व सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली महमूदाबाद में मंगलवार रात पहुंचे एक पत्रकार के वीडियो बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसकी पिटाई का मामला सामने आया है। घटना को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए पत्रकार को पीटने के आरोप में दरोगा और दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी सूूरज गुप्ता एक अखबार के पत्रकार हैं। उनका कहना है कि मंगलवार की रात वह कोतवाली गए थे। अखबार का पत्रकार बताते हुए कोतवाली का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख कोतवाली में मौजूद दरोगा झारिया सिंह ने रोकने की कोशिश की। पत्रकार का आरोप है कि उसका मोबाइल दरोगा ने छीनने की कोशिश की।
इस दौरान विवाद बढ़ने पर दरोगा ने सिपाही गौतम, हेमराज और अनूप के साथ मिलकर कोतवाली के अंदर पत्रकार की पिटाई शुरू कर दी। तभी किसी कार्य से आए भाजपा नेता सीपी तिवारी ने घटना को देख पत्रकारों को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद कई पत्रकार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना को लेकर विरोध जताते हुए इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पत्रकार को छोड़ा गया। मामले को लेकर सूरज ने लिखित तहरीर महमूदाबाद कोतवाली में दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी लखनऊ रेंज सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की शाम एसपी आरपी सिंह ने दरोगा झारिया सिंह व दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ महमूदाबाद को सौंपी है।