फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inspector and constable charged for hurting

मारपीट करने वाले दरोगा व सिपाहियों पर केस दर्ज

Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में कुतुबनगर पुलिस चौकी पर पानी का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्रामीणों से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने विकास भवन के समक्ष सभा की।
विज्ञापन


 देर शाम सीओ राहुल मिठास ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रामजीवन की तहरीर पर तत्कालीन कुतुबनगर चौकी प्रभारी जीतेंद्र सिंह, आरक्षी मलखान सिंह व अमर बहादुर के खिलाफ एससी/एसटी सहित संबंधित धाराओं में शहर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है अगस्त में पिसावां इलाके के विश्वनाथपुर निवासियों के बीच पानी को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में सुलह समझौता कराने कुतुबनगर चौकी पर ग्रामीण आए थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अभद्रता करते हुए उन्हें मारापीटा। इससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका मेडिकल हो चुका है, जिसमें एक लोग का हाथ टूट गया। जिस पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इसको लेकर इससे पहले जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन आरक्षी अमर बहादुर सिंह व मलखान सिंह चंदेल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि उनको पिसावां थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।


इसी से नाराज मिश्रिख, पिसावां, महोली, एलिया, मछरेहटा, खैराबाद आदि इलाकों के ग्रामीण शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए लालबाग चौराहा पहुंचे। जहां पर कुछ देर रुककर नारेबाजी की। उसके बाद विकास भवन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा। सीओ राहुल मिठास ने देर शाम आरोपियों पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed