फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   inspection

तय तारीख पर जरूर लगवाएं दूसरी डोज

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
inspection
फोटो-04 रामकोट में कोल्ड चेन का निरीक्षण करते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को आंख अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कोल्ड चेन का मुआयना किया। लोगों से बातचीत कर टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं को पूरा लाभ दिया जाए। आवश्यक सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने रामकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता देखी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टाक रजिस्टर, सील बंद दवाएं, ओपीडी रजिस्टर आदि देखे। दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी। डीएम ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही टीकाकरण के संबंध में जारी निर्देशों का पालन हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हए टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। आम जनता से अपील भी करें, जिन लोगों ने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है, वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। उकहा कि, जिन लोगों ने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया है, वह निर्धारित समय पर दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन वर्मा सहित संबंधित अफसर मौजूद रहे।

फोटो-05 रामकोट पीएचसी पर दवाओं की एक्सपायरी चेक करते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद

फोटो-05 रामकोट पीएचसी पर दवाओं की एक्सपायरी चेक करते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद- फोटो : SITAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed