{"_id":"61574d688ebc3e0a28379d3b","slug":"inspection-sitapur-news-lko5981871125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय तारीख पर जरूर लगवाएं दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय तारीख पर जरूर लगवाएं दूसरी डोज
विज्ञापन
फोटो-04 रामकोट में कोल्ड चेन का निरीक्षण करते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को आंख अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कोल्ड चेन का मुआयना किया। लोगों से बातचीत कर टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं को पूरा लाभ दिया जाए। आवश्यक सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने रामकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता देखी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टाक रजिस्टर, सील बंद दवाएं, ओपीडी रजिस्टर आदि देखे। दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी। डीएम ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही टीकाकरण के संबंध में जारी निर्देशों का पालन हो।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हए टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। आम जनता से अपील भी करें, जिन लोगों ने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है, वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। उकहा कि, जिन लोगों ने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया है, वह निर्धारित समय पर दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन वर्मा सहित संबंधित अफसर मौजूद रहे।

फोटो-05 रामकोट पीएचसी पर दवाओं की एक्सपायरी चेक करते डीएम विशाल भारद्वाज। - संवाद- फोटो : SITAPUR
विज्ञापन