फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Indo-US agriculture deal against farmers: durable

भारत-अमेरिका कृषि डील किसानों के खिलाफ : टिकैत

Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indo-US agriculture deal against farmers: durable
सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान में सोमवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान महापंचायत में आए यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका कृषि डील को किसान विरोध करार दिया है। उन्होंने किसानों से अपने हितों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार समझौते की आड़ में किसानों के हित दांव पर लगाए जा रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि विदेशों से कृषि उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने और उन पर उचित आयात कर नहीं लगाने का सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। इस तरह के समझौतों से छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों का रोजगार समाप्त हो जाएगा। कहा कि किसान अपनी जमीन बेचने को मजबूर हो जाएगा, जबकि बड़े उद्योगपति जमीन खरीदकर कृषि और व्यापार पर कब्जा कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले खाद्यान्न पर लगभग 300 प्रतिशत तक ड्यूटी लगाने का प्रावधान था। इससे देश के किसानों को संरक्षण मिलता था। अब ऐसी नीतियों को कमजोर किया जा रहा है। अगर अमेरिका के साथ यह समझौता हुआ तो देश से खेती व किसानी दोनों खत्म हो जाएंगे। मांग की कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून करने के साथ ही सीड बिल और बिजली संशोधन बिल पर सदन में चर्चा कराए। हर हाल में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट निरस्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed