फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Indecent behavior with female clerk who went to do census

Sitapur News: जनगणना करने गई महिला लिपिक से अभद्रता

Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with female clerk who went to do census
सीतापुर। शहर के नई बस्ती इलाके में जनगणना कर रही लिपिक के साथ युवक ने अभद्रता की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर पालिका परिषद सीतापुर में लिपिक पद पर तैनात शिखा वाजपेयी के अनुसार बीती 30 मई को वह प्रगणक के रूप में जनगणना सर्वे करने नई बस्ती गई थीं। वह मोहल्ला निवासी शैलेंद्र रस्तोगी के घर सर्वे से संबंधित सवाल पूछने गई थीं। आरोप है कि जब शिखा ने गृहस्वामी से घर से बाहर आने का आग्रह किया तो उन्होंने मना कर दिया। कई बार कहने के बाद शैलेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर आए। जनगणना संबंधित प्रश्न पूछने पर जवाब देने के बजाय वह उग्र हो गए। वह अभद्रता करने लगे। आरोपी ने पीड़िता के गले में लटका पहचान पत्र खींच लिया। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed