फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   incrochment

करोड़ों की नजूल भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
incrochment
सीतापुर। शहर में करोड़ों की नजूल की जमीनों पर अवैधानिक ढंग से निर्माण कार्य किया जा रहा है। अधिकांश निर्माण कामर्शियल है। कॉम्पलेक्स और दुकानों को निर्माण किया गया है। यह कार्य कई महीनों से चल रहा है। बावजूद इसके निर्णायक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे शासन के आदेश का उल्लंघन होने के साथ ही अवैध कार्य को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

शासन ने 27 जुलाई 2020 को नजूल भूमि को फ्री होल्ड किए जाने संबंधी सभी शासनादेशों के स्थगन संबंधी आदेश जारी किया था। इसमें पूर्व में जारी आदेशों का उल्लेख करते हुए कहा गया था कि उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति (प्रबंधन और निस्तारण) अधिनियम, 2020 के जारी होने के बाद नियमावली/ शासनादेश जारी किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में नजूल भूमि के प्रबंधन, निस्तारण और फ्री होल्ड संबंधी जारी सभी शासनादेशों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किए जाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद नजूल की जमीनों के निस्तारण कार्रवाई रुक गई। बावजूद इसके शहर में नजूल की बेशकीमती जमीनों पर अवैध ढंग से निर्माण कार्य चल रहा है। कई निर्माण पूर्ण हो गए हैं। यहां कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम जिला अस्पताल मार्ग पर कामर्शियल भवन बनाया जा रहा है। यह कार्य काफी समय से चल रहा है। इसी मार्ग पर एक ट्रासपोर्ट संचालित किया जा रहा है। इससे बड़े वाहनों से लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य होने से अक्सर सडक़ पर जाम लगता है। गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस निकलने में दिक्कत होती है। जिला अस्पताल से रोड से गुरुद्वारा तक जाने वाले मार्ग पर सडक़ के किनारे नजूल की भूमि पर कॉम्पलेक्स बन रहा है। इसमें बेसमेंट के साथ दो मंजिला निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग पर आगे कई दुकानों को निर्माण किया गया है। इसमे दरी सहित अन्य कारोबार हो रहा है।
जारी की गई है नोटिस
शहर में नजूल की भूमि पर कब्जा करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी की गई है। नगर पालिका ने इन लोगों को नोटिस जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद भी कई जगहों पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि अब मामला सिटी मजिस्ट्रेट तक पहुंचने के बाद नजूल की भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इन मामलों में यदि सही से कार्रवाई हुई तो अवैध कब्जेदारों पर केस दर्ज होने के साथ निर्माधीन भवन भी ध्वस्त किए जाएंगे।

डीएम के निर्देश पर नजूल की जमीनों के सत्यापन के लिए समिति बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में नजूल की भूमि पर कराए जा रहे अवैध निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अमृता सिंह,नगर मजिस्ट्रेट/ नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed