फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increased demand for sparklers and pomegranates

फुलझड़ियों व अनार की बढ़ी मांग

Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for sparklers and pomegranates
सीतापुर में वैदेही वाटिका के पास स्थित पटाखा थोक विक्रेता की दुकान में खरीददारी करते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दीपावली पर पटाखों का कुछ अलग ही क्रेज है। इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए थोक व्यापारी जमकर कारोबार कर रहे है। इस बार लोग पटाखों के बजाए फुलझड़ियां, अनार व मेहताब आदि अधिक खरीद रहे हैं। लोग तेज आवाज के बजाए कम ध्वनि वाले पटाखों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार पटाखों की कीमत में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा भी हुआ है।
विज्ञापन

चार नवंबर को दीवाली का त्यौहार है। इस बार बाजार में कोई विशेष नए आइटम तो नहीं आए है। लेकिन अधिकतर लोग कम आवाज के ही पटाखे खरीद रहे है। पटाखों के बजाए अनार, फुलझड़ी, चटाई, चरखी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनकी अधिक बिक्री हो रही है। इस समय थोक व्यापारियों के पास से अधिक बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

फुटकर में बेचने के लिए अभी जिला प्रशासन ने लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे थोक व्यापारियों के यहां पर भीड़ लग रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि वह पिछले बरस के रिकार्ड तोड़ते हुए अधिक बिक्री करेंगे। वह दो दिन बाद बिक्री में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे है। पटाखों की कीमत में 20 से 30 फीसद तक की वृद्वि देखी जा रही है। व्यापारी इसके पीछे पटाखा बनाने में महंगी सामग्री, महंगा डीजल पेट्रोल के कारण भाड़ा बढने का कारण बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पटाखों की खूब हो रही है बिक्री
व्यापारियों का कहना है इस बार बाजार में फुलझड़ी, चरखी, अनार, चटाई, पान सितारा, पाइप, सुतली, बिगुल आवाज, कलर्ड अनार, मुर्गा व टिक्की की अधिक बिक्री हो रही है। लोग चटाई व अनार को अधिक पसंद कर रहे है। पटाखा व्यापारी मोहम्मद इमरान व इब्राहिम का कहना है कारोबार इस समय पहले की अपेक्षा कुछ बढ़ा है। लेकिन बहुत अधिक बिक्री नहीं हो रही है। कमरुनजमा का कहना है दीवाली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आएंगे, वैसे-वैसे बिक्री बढ़ेगी। इस बार लोग पटाखों के बजाए कम आवाज और रोशनी वाले आइटम पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed