फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In three years, not even one topper's name was made a Gaurav Path

Sitapur News: तीन साल में एक भी टॉपर्स के नाम नहीं बना गौरव पथ

Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
In three years, not even one topper's name was made a Gaurav Path
महमूदाबाद(सीतापुर)। यूपी बोर्ड में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों के नाम पर गौरव पथ बनाने की घोषणा कागजी साबित हो रही है। तीन साल के दौरान जिले में एक भी टॉपर्स के नाम पर कोई गौरव पथ नहीं बना है। गौरव पथ तो दूर कई टॉपर्स के गांवों में तो बदहाल सड़के तक दुरुस्त नहीं हुई। जबकि वादा था मेधावियों के नाम पर गांव में एक एक सड़क का निर्माण सरकार कराएगी। इससे टॉपर्स व उनके अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन


योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स के नाम पर गांव में सड़क सड़क बनाने की घोषणा की थी। इस योजना को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम दिया गया था। यूपी की मेरिट में टॉप 20 रैंक पर स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के गांवों का चयन इस योजना में होना था। इसके तहत सड़क बनाने के साथ ही उस पर संबंधित टॉपर का नाम और उसकी फोटो भी प्रदर्शित होना थी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी।
विज्ञापन




मंशा थी कि टॉपर्स के नाम पर सड़क बनने से दूसरे विद्यार्थी इससे पढ़ाई के प्रति प्रेरणा लेंगे और उनमें भी प्रतिस्पर्धी भावना विकसित होगी। उनके परिजनों को भी गौरव की अनुभूति होगी। आरंभ में योजना ने मूर्तरूप लिया और कई सड़कों का निर्माण हुआ लेकिन कुछ समय बाद योजना से जुड़ा काम फाइलों में बंद हो गया। इस कारण बीते तीन वर्षों से टॉपर्स के नाम पर गौरव पथ का निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूदाबाद क्षेत्र के विद्यार्थी प्रतिवर्ष यूपी टॉप मेरिट में अपना स्थान बनाते रहे हैं। वर्ष 2025 में भी प्रदेश की टॉप टेन मेरिट में कुल नौ विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। जिसमें प्रदेश में तीसरा, चौथा, छठा, सांतवां और दसवां स्थान शामिल है। (संवाद)



टॉपर्स को भूले जिम्मेदार

महमूदाबाद क्षेत्र के मेधावियों ने दो बार यूपी मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2023 में प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान बनाया गया था। प्रियांशी सोनी का घर मूलत: पैंतेपुर कस्बे में बना हुआ है। इनके नाम पर आज तक गौरव पथ नहीं बन सका है। वर्ष 2024 में प्राची निगम ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में यूपी टॉप किया। प्राची महमूदाबाद के पैगम्बरपुर वार्ड की रहने वाली है। इसी वर्ष इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने यूपी टॉप किया है। लेकिन किसी के नाम पर गौरव पथ नहीं बन सका है।




सर्वाधिक नाम बेटियों के

यूपी बोर्ड परीक्षा में 2022 से 2024 तक तीन वर्षों में जिले के कुल 69 मेधावियों ने यूपी की टॉप टेन मेरिट में स्थान बनाया है। जिसमें सर्वाधिक 46 बेटियों के नाम शामिल हैं। जिनके नाम पर अभी तक गौरव पथ का निर्माण नहीं किया गया है।



किस वर्ष कितने मेधावी

वर्ष महमूदाबाद के टॉपर्स



2022 3

2023 20



2024 45

2025 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed