फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In the name of housing, gang rape from women

आवास के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 30 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the name of housing, gang rape from women
थानगांव (सीतापुर)। प्रधानमंत्री आवास पाने की उम्मीद लेकर प्रधान प्रतिनिधि के पास पहुंची विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि समेत चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता को ग्वारी के प्रधान प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने का वादा किया था। पीड़िता के मुताबिक कई माह बाद तक जब आवास नहीं मिला तो शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह प्रधान प्रतिनिधि इलियास उर्फ हाजी पताली के घर जानकारी लेने गई।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ने उसे घर के बाहर वाले कमरे में बिठाया। इसी बीच गांव के ललऊ, स्वाले तथा पुनका वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि उनके सामने ही प्रधान प्रतिनिधि ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिवारीजनों को सुनाई। फिर घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले से जमीनी विवाद का पहलू भी जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed