फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In the boys category, Unnao stood first and Lakhimpur stood second.

Sitapur News: बालक वर्ग में उन्नाव प्रथम व दूसरे स्थान पर रहा लखीमपुर

Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
In the boys category, Unnao stood first and Lakhimpur stood second.
सीतापुर। दो दिवसीय 44वीं मंडलीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुई। बालक वर्ग में उन्नाव प्रथम व लखीमपुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ निधि बंसल ने किया। ध्वजारोहण करने के बाद सभी जनपदों के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली गई। गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता शुरुआत हुई। कंपोजिट विद्यालय भगौतीपुर, गौरी बाल विद्या मंदिर व प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन खो-खो व कबड्डी प्राथमिक स्तर व जूनियर स्तर बालक-बालिका वर्ग में हुई। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में उन्नाव जनपद प्रथम व लखीमपुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में सीतापुर प्रथम व उन्नाव द्वितीय रहा। जूनियर स्तर बालिका में लखीमपुर प्रथम व लखनऊ द्वितीय रहा। प्राथमिक स्तर बालक में उन्नाव प्रथम व रायबरेली द्वितीय रहा। प्राथमिक स्तर बालिका में रायबरेली प्रथम व हरदोई जनपद द्वितीय स्थान पर रहा। विजयी प्रतिभागियों को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इस अवसर पर बीईओ यशवंत सिंह, रमाकांत मौर्य, नवीन कुमार, ओंकार सिंह, ऋषिकेश सिंह, कपिल देव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed