फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In Sitapur, villagers built a 500 meter kutcha road with donations

Sitapur News: सीतापुर में ग्रामीणों ने चंदे से बना दी पांच सौ मीटर कच्ची सड़क

Tue, 19 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
In Sitapur, villagers built a 500 meter kutcha road with donations
खुद सड़क बनाते ग्रामीण। - फोटो : खुद सड़क बनाते ग्रामीण।

विज्ञापन
कुंवरगड्डी। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में सड़क निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके ग्रामीणों ने खुद ही सड़क बना डाली। रायपुर देव गांव के ग्रामीणों ने आखिरकार रविवार को गांव से बाहर निकलने के लिए चंदा व श्रमदान कर करीब पांच सौ मीटर सड़क बना दी। रायपुर के ग्रामीणों के इस काम की आस पास के गांव में खूब प्रशंसा हो रही है।

बता दें कि विकास खंड सिधौली में तहसील के रायपुर देवसिंह गांव जाने के लिए आजादी के बाद से आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। सड़क नहीं बनने का मुख्य कारण जमाबंदी जमीन थी। ग्रामीण इसके लिए अपनी जमीन दान देने को भी तैयार थे, लेकिन किसी भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने उनकी पीड़ा को नहीं समझा। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे खाट में टांग कर मुख्य सड़क पर लाया जाता है। गांव में चार पहिया वाहन नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को काफी कष्ट हो रहा था। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर निर्णय लिया कि अब प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के पास फरियाद नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन


रायपुरदेव सिंह गांव के निवासी संजय त्रिपाठी ने बताया कि गांव के सभी घरों से चंदा एकत्रित कर स्वयं श्रमदान करके सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को ग्रामीणों ने गांव से सीमा तक लगभग 500 मीटर कच्ची पीसीसी सड़क का निर्माण कर दिया। आमतौर पर प्रशासन ईंट के ऊपर पीसीसी सड़क बनाता है लेकिन ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर पीसीसी का निर्माण किया। प्रमोद तिवारी का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारी के पास फरियाद लगाई गई, लेकिन आज तक किसी तरह की पहल नहीं हुई। किसी अधिकारी ने उनका दर्द जानने का प्रयास तक नहीं किया। भानू रावत, महेंद्र यादव, संजय तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी व अन्य ने चंदा लगाकर चकमार्ग को चलने के लायक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव

मदारीपुर गांव के मजरा रायपुर देवसिंह गांव जाने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। एक मात्र चकमार्ग था, जो बारिश में कट गया था। यहां बाढ़ आने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। गांव से सड़क पर जाने के लिए नाव का प्रयोग करते हैं। यहां ग्रामीणों ने बताया कि मदारीपुर गांव राजधानी से सटा होने के बाद भी मुलभूत सुविधाएं नहीं मिला रही है। बिजली पानी की आये दिन समस्या रहती है। गोमती नदी बाढ़ के समय गांव के सैकड़ों बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं और घर में कैद रहते हैं। चकमार्ग बन जाने से अब कुछ राहत मिली है।




सराहनीय काम
सड़क ग्रामीणों द्वारा बनाई गई है। यह उनका सराहनीय कार्य है। ग्राम पंचायत ब्लाक स्तर पर वार्ता कर हम सड़क बनाने के लिए प्रपोजल भेजेंगे। जल्द ही ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाएंगे। योगी सरकार में प्रत्येक गांव को विकासशील बनाएंगे।

-मनीष रावत, क्षेत्रीय विधायक सिधौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed