फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Immersion of the Ganpati idol amidst music and fanfare

Sitapur News: गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Immersion of the Ganpati idol amidst music and fanfare
लहरपुर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले श्रद्धालु।
लहरपुर। गणपति महोत्सव के तहत सोमवार को नगर के मोहल्ला बेहटी में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर के पास पहुंची, जहां शारदा नहर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शोभायात्रा के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शोभित रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, राजकुमार मिश्रा, माता प्रसाद, मोनिका रस्तोगी, रिंकी मिश्रा, सलिल मिश्रा, उमेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed