{"_id":"657214ff077046d1180b0604","slug":"imalia-sultanpur-dominates-in-khokho-and-pre-secondary-school-baseti-dominates-in-kabaddi-sitapur-news-c-102-1-slko1037-6554-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खोखो में इमलिया सुल्तानपुर तो कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खोखो में इमलिया सुल्तानपुर तो कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती का दबदबा
Fri, 08 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
एलिया में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
इमलिया सुल्तानपुर। विकास खंड ऐलिया के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को खेलकूद रैली के लिए पारा संकुल में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान खोखो में इमलिया सुल्तानपुर और कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती का दबदबा कायम रहा।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अविरल प्राथमिक विद्यालय उदयपुर व बालिका वर्ग में हुस्न बानो प्राथमिक विद्यालय बसेती, 100 मीटर बालक वर्ग में आलोक प्राथमिक विद्यालय शेरपुर व बालिका वर्ग में हुस्न बानो प्राथमिक विद्यालय बसेती और 200 मीटर बालक वर्ग में आकिब प्राथमिक विद्यालय बसेती व बालिका वर्ग में हुस्न बानो बसेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबड्डी के बालक व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय उदयपुर का दबदबा रहा। खोखो में भी प्राथमिक विद्यालय उदयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख हिंदी व अंग्रेजी में प्रांजल सिंह प्राथमिक विद्यालय उदयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जबकि पूर्व माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में समीर बेग पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती व बालिका वर्ग में भूमिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मो. रेहान पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौरैय्या उदयपुर व बालिका वर्ग में शिवानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में महेन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरैय्या उदयपुर व बालिका वर्ग में शिवानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में आजाद खां पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती व बालिका वर्ग में शैलेन्द्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सर्वग्य शुक्ला पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरैय्या व बालिका वर्ग में शैलेन्द्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेती ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं, लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया सुल्तानपुर के छात्र विदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल शिक्षक प्रमोद दीक्षित के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर सुनील सिंह, कुलदीप, दीप्ती साहू, अमिता सिंह, आशीष कुमार, अश्वनी सिंह, तसलीम खां, मंजू शर्मा, सविता यादव समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।