{"_id":"679a72e67d372c2d340bc695","slug":"illegal-shops-demolished-with-jcb-encroachment-removed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-126129-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जेसीबी से तोड़ीं अवैध दुकानें, हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जेसीबी से तोड़ीं अवैध दुकानें, हटा अतिक्रमण
Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
मिश्रिख। कस्बे में प्रशासन ने बुधवार देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। तहसील चौराहे पर जेसीबी से सड़क किनारे की अवैध दुकानों को तोड़ा गया। एसडीएम पंकज सक्सेना व सीओ दीपक कुमार सिंह ने पहले सभी दुकानदारों को चेताया। न मानने पर कार्रवाई की। प्रशासन की पूर्व सूचना के बावजूद किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
जैसे ही प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची, दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानों के सामने से अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया। वहीं अन्य अतिक्रमण भी जेसीबी से हटाया गया। सभी को समझाया गया कि अतिक्रमण न करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आम नागरिक खुश नजर आए। कहा कि अब जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह व अपराध प्रभारी अखिलेश यादव संग नगर पालिका टीम मौजूद रही।