{"_id":"62c1e3c70e393060b256f10b","slug":"illegal-sacrifice-of-animals-is-offence-avoid-it-sitapur-news-lko6380066178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं की न दें कुर्बानी, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं की न दें कुर्बानी, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिले के थानों में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील की गई।
रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार सीओ महमूदाबाद की अध्यक्षता में थाना परिसर में अनेक धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई। सीओ रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सभी लोग आपस में प्रेम से अपने-अपने त्यौहार शांतिपूर्वक मनाएं। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी में बचे हुए अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें ढक दें। कुर्बानी तीन दिनों तक करें। इसके बाद कुर्बानी नहीं की जाएगी।
कांवड़ यात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा, लेकिन रास्ते में पड़ने वाली दुकानें व बाजारों में किसी प्रकार का गोश्त नहीं बिकना चाहिए। यदि कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। महोली संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में सीओ अमन सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बकरीद की नमाज मस्जिद परिसर के अंदर ही अता करें।
विज्ञापन
मिश्रिख संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीओ सुशील कुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
चौकीदारों के साथ हुई बैठक
कोतवाली परिसर में रविवार को इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने चौकीदारों के साथ एक बैठक की। जिसमें उनको अपराध एवं अपराधियों के संबंध में जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराध को रोकने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। अवसर पर 30 चौकीदारों को शासन की ओर से निर्धारित वर्दी, जूता, धोती, टार्च आदि का वितरण किया गया ।