फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Illegal encroachment removed from barn land

Sitapur News: खलिहान की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from barn land
तोड़ा गया अवैध निर्माण।
लहरपुर। तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को खलिहान की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यहां अवैध रूप से आरा मशीन चल रही थी। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि कब्जे से छुड़ाई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


तहसील के मुख्य मार्ग पर छावनी पुलिया के पास खलिहान की भूमि गाटा संख्या 454 रकबा 0.040 हेक्टेयर पर कब्जा था। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि गाटा संख्या 454 रकबा 0.040 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है। इस पर मीरा टोला निवासी सगीर अहमद कब्जा कर आरा मशीन लगाए थे।
विज्ञापन

इसके चारों ओर बाउंड्रीवॉल भी बना ली गई थी। कोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर आरा मशीन की बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed