फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If roads are not dug and repaired, case will be registered

Sitapur News: सड़कें खोदकर मरम्मत न करवाई तो दर्ज होगा केस

Thu, 14 Nov 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 14 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
If roads are not dug and repaired, case will be registered
बैठक करते प्रभारी मंत्री व मौजूद अन्य अ​धिकारी।
सीतापुर। हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराए जाने पर जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते कहा कि पाइप डालने के बाद तत्काल सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। ऐसा न किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अधिकारी को पानी सप्लाई के पाइप की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान बकाया बिल वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पांच लाख रुपये से अधिक बकाये वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता के घर अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल लेकर न प्रवेश करें और न ही किसी प्रकार का वीडियो बनाएं। उन्होंने रामपुर मथुरा में बनाए गए फीडर की स्थिति आकलन करने व जर्जर विद्युत तारों को जल्द बदलने के निर्देश दिए। धान खरीद की खराब स्थिति पर भी प्रभारी मंत्री खासा रानाज हुए। क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने व केवल कृषकों से ही धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच समिति बनाते हुए ऐसे लोगों पर निगरानी रखें जो बल्क में खतौनी लेकर धान बेचने आते हैं। उनसे धान की खरीद न की जाए। सट्टे में हेराफेरी व प्रशासन को गुमराह करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी न होने पए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), खाद्य विपणन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि के विकास, निर्माण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की विभागवार समीक्षा की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनमानस के लिए जितनी भी योजनाएं चालू की गई हैं, उन सबका लाभ हर हाल में पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। संबंधित विभागीय अधिकारीगण गांव जाकर योजनाओं की प्रगति की जायजा लेते रहें और लाभार्थियों का फीडबैक भी प्राप्त करें। बैठक में विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, निर्मल वर्मा, आशा मौर्य, डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ. हरपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली
प्रभारी मंत्री ने जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा दल, 112 सचल दल, 1076 सहित सेफ सिटी के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य सुरक्षा बिंदुओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



चिह्नित भू-माफिया की कराई जाए गिरफ्तारी
मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने जिला पंचायत की जमीनों पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि जिन कब्जेदारों को भू-माफिया चिह्नित किया गया है, उन पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी अवश्य करवाई जाए। इन भू-माफिया से कब्जा की गई जमीनें मुक्त करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed