फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ICSE and ISC results declared

आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट जारी, बेटियां बनीं शान, खुशी व नम्रता ने बढ़ाया मान

Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं कक्षा (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर बाद जारी हो गया। इंटरमीडिएट में रीजेंसी पब्लिक स्कूल की नम्रता बाजपेई ने 96.50 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया।
विज्ञापन


हाईस्कूल में इसी कॉलेज की खुशी अग्रवाल ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर रही। हाईस्कूल व इंटर की टॉप टेन फेहरिस्त में रीजेंसी पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा है। खास बात यह है टॉप करने वाली दोनों छात्राएं एक ही कॉलेज की है।
विज्ञापन


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजे मंगलवार को दोपहर बाद आने थे। नतीजों को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी समय से पहले ही साइबर कैफे व मोबाइल पर रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करते दिखे। जैसे ही नतीजे घोषित हुए विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट देखकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल प्रबंधकों ने अपने स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम आने पर हर्ष जताया।

12वीं में रीजेंसी पब्लिक स्कूल की नम्रता बाजेपई ने 96.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया। वही दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से इन्सरा आयूबी व यशी जायसवाल रही।

इन्होंने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित की। तीसरे स्थान पर निकिता साहनी रही, जिन्होंने 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। यह सभी विद्यार्थी रीजेंसी पब्लिक स्कूल के है।


10वीं में खुशी अग्रवाल ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सीनियर रेडियंट एकेडमी के उत्कर्ष वर्मा ने 95 फीसद अंक अर्जित कर प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रीसित आनंद रहेे। इन्होंने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed