{"_id":"670181e5432241bd5b04d711","slug":"i-am-alive-get-my-name-corrected-in-the-revenue-records-sitapur-news-c-102-1-slko1052-120012-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साहब... मैं जिंदा हूं, राजस्व अभिलेखों में नाम सही करवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साहब... मैं जिंदा हूं, राजस्व अभिलेखों में नाम सही करवा दीजिए
Sat, 05 Oct 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने बया किया दर्द।
सीतापुर। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मिश्रिख एक किसान पहुंचा और कहा कि साहब मैं जिंदा हूं। विपक्षियों ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर मुझे मृत दिखा दिया है। ये लोग मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं। कई बार वह इस मामले की शिकायत कर चुका है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
मिश्रिख तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यह शिकायत ग्राम कोडरी निवासी उमेश कुमार ने की। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में उमेश ने कहा कि साहब एक जिंदा व्यक्ति खुद को कागजों पर जीवित दर्ज कराने की फरियाद लेकर आया हूं। बताया कि उसका खाता संख्या 509 क में खातेदार जगतपाल के नाम से 1/2 हिस्सा दर्ज कर दिया गया। अन्य मूल खातेदारों के नाम महेश प्रसाद, रमेश कुमार के नाम 1/6 हिस्सा दर्ज हो गया। उमेश कुमार का नाम मृतक में दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित ने डीएम से राजस्व अभिलेखों में खुद को जिंदा दर्ज करने की और खाते को सही कराने की मांग की है। मिश्रिख तहसील में डीएम अभिषेक आनंद ने शनिवार को फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी चक्रेश मिश्र ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की।
11 साल से नहीं हाे रही सुनवाई
वहीं ग्राम खेवटा रामपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पिता की मौत 13 अगस्त 2013 को हो गई थी। जिसके बाद उनके नाम खेती का बंटवारा करने के लिए वरासत कराने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन 11 वर्षों के बाद भी उसकी वरासत नहीं हो पाई। संतोष ने बताया कि इसके पहले भी कई बार समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुका हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
342 शिकायतों में 46 का किया निस्तारण
सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 342 फरियादियों ने अफसरों का समस्याएं बताईं। इनमे से महज 46 का मौके पर निस्तारण किया गया। मिश्रिख में 57 शिकायतों में से पांच का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इसी तरह लहरपुर में 42 में से तीन, सिधौली में 47 में से 11, बिसवां में 78 में से आठ, सदर में का निस्तारण मौके किया गया।
कई बार गुहार, फिर भी नहीं हो सकी खेत की निशानदेही
लहरपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में ऊचगांव निवासी बदलू ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि गाटा संख्या 481 ग्राम कोलगढ़ परगना तंबौर में स्थित है। जिसे बाबू व राजकुमार निवासी ग्राम मानपुर सिकरी थाना रेउसा के द्वारा खेत की मेड़ को खोदकर अपने खेत में मिला लिया है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक उसके खेत की निशानदेही नहीं कराई गई है। बदलू ने अपने खेत की निशान देही कराने की मांग की है।