{"_id":"6920c1fff2c7d03ca700534f","slug":"hurry-up-only-13-days-left-to-submit-the-calculation-form-sitapur-news-c-102-1-slko1052-144652-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जल्द करें, गणना प्रपत्र जमा करने के लिए सिर्फ 13 दिन बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जल्द करें, गणना प्रपत्र जमा करने के लिए सिर्फ 13 दिन बचे
Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
हरगांव में गणना प्रपत्र भरवाते हुए बीएलओ।
सीतापुर। एसआईआर के तहत बीएलओ अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्र बांट कर उन्हें भरवा रहे हैं। 99.81 फीसदी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। छह विधानसभाओं क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र मिल गया है। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन फार्म भरना चाहते हैं तो वह भी सुविधा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है। इपिक आईडी व मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं। ये सुविधा उनके लिए ही है जिनका नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक है। अगर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फार्म नहीं भर सकेंगे। तब बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एडीएम नीतीश कुमार सिंह एसआईआर कार्य की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एसआईआर फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है।
जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 31,90,806 है। इनमें 31,84,661 मतदाताओं को गणना प्रपत्र मिल गया है। सीतापुर, हरगांव, बिसवां, सेवता, मिश्रिख व लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन सभी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म मिल गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ और उनके सहायक गणना प्रपत्र भरवाने और उसे जमा करने का काम कर रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीना बहुगुणा ने बताया कि एसआईआर फॉर्म में मतदाताओं को व्यक्तिगत जानकारी भरनी है। जैसे नाम, पता, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और इपिक नंबर। फार्म के साथ आपको किसी भी तरह के दस्तावेज को लगाने की जरूरत नहीं है। अगर 2003 की मतदाता सूची में नाम है तो उसका विवरण भी दे सकते हैं। अगर नहीं है तो भी कोई परेशानी की बात नहीं होगी।
दो जगह से फार्म भरा या गलत जानकारी दी तो होगी मुसीबत
एक मतदाता को एक ही जगह से एसआईआर फॉर्म भरना होगा। अगर कोई मतदाता दो जगह से फार्म भरता है तो ये गलत होगा। इसके लिए उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही फॉर्म में मांगी गई जानकारी भी तथ्यात्मक देनी होगी। इसमें गलत फैक्ट नहीं होने चाहिए। वर्ना भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अब तक न मिला हो एसआईआर फॉर्म तो बीएलओ से तत्काल करें संपर्क
चार दिसंबर तक बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक मतदाता का फॉर्म भरवाकर उसे जमा करवा लें। जिस किसी भी मतदाता को अब तक प्रपत्र नहीं मिला है वो संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। प्रत्येक मतदाता को एसआईआर फॉर्म भरना अनिवार्य है। फॉर्म भरकर जमा करने के लिए 13 दिन ही शेष हैं।
यहां सावधानी जरूरी है
फॉर्म में मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखें।
जन्मतिथि सही भरें।
आधार नंबर वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं।
फॉर्म को फाड़े नहीं, सुरक्षित रखें।
तो इसलिए जरूरी है
फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य है, वरना नाम कट सकता है।
पूरे देश में आपका नाम बस एक जगह रहेगा।
ये जरूर करें
यदि आप वर्तमान में अपने निवास स्थान से दूर रह रहे हैं, तो अपने बीएलओ से संपर्क करें और फॉर्म प्राप्त करें।
साथ ही तय समय में इसे भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।