फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Humidity increased after the rain

बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस

Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased after the rain
सीतापुर। मौसम ने सोमवार को कई बार रंग बदला। पहले तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। दोपहर बाद अचानक होने वाली बारिश ने सड़क पर चहल-कदमी कर रहे राहगीरों को तरबतर कर दिया। कुछ देर बाद बारिश थमने पर निकली धूप से उमस बढ़ गई। मंगलवार को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आसमान साफ रहने से सूर्यदेव ने तपिश बिखेरनी शुरू कर दी। सुबह नौ बजते-बजते भीषण गर्मी से हर किसी का बुरा हाल हो गया। तपिश से बेहाल लोगों को दोपहर बाद करीब चार बजे उस समय राहत मिली जब अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश हुई।
विज्ञापन

एकाएक बारिश ने सड़क पर निकले लोगों को तरबतर कर दिया। करीब 20 मिनट बाद बारिश थम गई। बारिश के बाद फिर निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed